Constitution Day: संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला- 75 साल पूरे होने पर President Droupadi Murmu

  • 13:50
  • प्रकाशित: नवम्बर 26, 2024

Constitution Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने संविधान सदन में भारत के संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक डाक जारी किया. संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, संविधान सबको उनका हक देता है, ये हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ नए युग की शुरुआत की गई है. संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा आज अग्रणी अर्थव्यवस्था होने के साथ साथ हमारा देश विश्वबंधु की भूमिका भी निभा रहा है. पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं. गरीबों को अपना घर मिल रहा है और देश में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है."

संबंधित वीडियो