CNG Price Hike: CNG फिर हुई महंगी, जानें क्या है नया रेट? | Petrol-Diesel Price Hike | BREAKING

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब एक बार फिर सीएनजी (CNG) महंगी हो गई है. इस बार 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. आज 26 मई, मंगलवार सुबह 6 बजे से CNG की नई दरें लागू हो गई हैं. राजधानी दिल्‍ली में सीएनजी की कीमत 81.09 रुपये से बढ़कर अब 83.09 रुपये/किलोग्राम हो गई है. नोएडा और गाजियाबाद में CNG के दाम 89.70 रुपये से बढ़कर 91.70 रुपये/किलो हो गए हैं. देशभर के अलग-अलग शहरों में सीएनजी करीब 2 रुपये/किलो तक महंगी हो गई है. इसी के साथ देश के कई शहरों में CNG से चलने वाली गाड़ियों का खर्च बढ़ गया है.

संबंधित वीडियो