उत्तर प्रदेश में चीनी की जमाखोरी के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कदम उठाए हैं. मुजफ्फरनगर, बागपत, संभल, बरेली, नोएडा समेत कई जिलों में चीनी के गोदामों पर प्रशासन और पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. नकली पनीर बनाने वालों पर भी कार्रवाई हुई है. सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 30 दिन से ज्यादा और 400 टन से अधिक चीनी का स्टॉक रखने वाले डीलरों पर 'एस्मा' (आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए. सरकार का दावा है कि प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है और जमाखोरों के कारण कृत्रिम किल्लत पैदा की जा रही है.