Chandigarh BJP Office Grenade Attack: चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके का एक वीडियो सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो संदिग्ध हमलावरों का है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्रेनेड हाथ में लेकर बीजेपी दफ्तर की तरफ फेंका गया जो एक स्कूटी के पास जाकर फटा है. इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए. दोनों अपनी बाइक पर बैठकर मौके से भाग गए.