चंबल में 200 अंडों से बाहर आए 91 नन्हें घड़ियाल शावक | Read

जलीय जीवों और पर्यावरण प्रेमियों के लिए राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर बहने वाली चंबल नदी से एक बेहद सुखद खबर आई है. राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य के अंतर्गत आने वाले देवरी घड़ियाल पालन केंद्र में इस साल चंबल नदी से सुरक्षित लाए गए 200 अंडों में से अब तक 91 घड़ियाल शावक सफलतापूर्वक अंडों से बाहर आ चुके हैं. शेष अंडों को भी पूरी तरह अनुकूल वातावरण में रखा गया है और उम्मीद है कि जल्द ही उनसे भी नन्हें शावक बाहर आ जाएंगे. इन नन्हें मेहमानों की चहचहाहट से पूरा पालन केंद्र गूंज रहा है.