CBSE OSM portal hack: "पेपर ऑफलाइन तो वेबसाइट हैक कैसे?" CBSE अफसर के इस 'महान ज्ञान' पर सिर पकड़ लेंगे आप

क्या CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) वेबसाइट सच में हैक हुई थी? एक एथिकल हैकर के दावे के बाद छात्रों के बीच हड़कंप मच गया. हालांकि बोर्ड ने इस दावे को खारिज कर दिया है, लेकिन CBSE के एक बड़े अधिकारी के बेतुके बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

जब CBSE के रीजनल हेड राजेश कुमार गुप्ता से इस हैकिंग पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे. उनका कहना था कि "एग्जाम पेन-पेपर यानी ऑफलाइन मोड में हुए हैं, तो वेबसाइट हैक होने का सवाल ही नहीं उठता." उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बोर्ड की जमकर किरकिरी हो रही है. यूजर्स उनके तकनीकी ज्ञान (Technical Knowledge) और देश के शिक्षा विभाग के स्तर पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

इस वीडियो में देखिए पूरा विवाद,