Meenakshi Kandwal | देश के दो सबसे बड़े सियासी गढ़—उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल—इस समय 'बुलडोजर नीति' को लेकर सुलग रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलाहाबाद हाई कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद नगर निगम ने सिविल कोर्ट के बाहर अवैध रूप से बने लगभग 240 वकीलों के चैंबरों को ध्वस्त कर दिया, जिसने वकीलों के उग्र आंदोलन और मानवाधिकार आयोग तक मामले को पहुंचा दिया है।