Union Budget 2026: बजट 2026 में आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालने वाली बड़ी घोषणाएं सामने आई हैं. सरकार ने जूते, बैटरी और माइक्रोवेव ओवन जैसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल होने वाले सामान को सस्ता कर दिया है, जबकि कई चीज़ों पर बढ़े हुए टैक्स की वजह से उनकी कीमतें अब जेब ढीली कर सकती हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आम लोगों को राहत देने के लिए सीएनजी और बायोगैस को सस्ता करने की घोषणा की है. इससे सीएनजी वाहनों का उपयोग करने वाले लाखों वाहन मालिकों के लिए ईंधन खर्च में सीधी बचत होगी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों को भी राहत मिलेगी.