सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा की मौत केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

  • 6:49
  • प्रकाशित: सितम्बर 02, 2026

दिशा सालियान केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है और पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ाने को कहा है. कोर्ट ने मालवणी पुलिस स्टेशन को सारे रिकॉर्ड CBI को हैंडओवर करने का डायरेक्शन दिया. CBI को सतीश सालियान (दिशा के पिता) का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर FIR रजिस्टर करने और सीनियर ऑफिसर से इन्वेस्टिगेट करने को कहा गया है. कोर्ट ने कहा है कि जिसके खिलाफ सबूत मिलेगा, उसी पर कार्रवाई होगी, बिना सबूत किसी को आरोपी नहीं बनाया जाएगा. अगर CBI की नेगेटिव रिपोर्ट आती है, तो याचिकाकर्ता को प्रोटेस्ट पिटीशन फाइल करने का अधिकार होगा.

संबंधित वीडियो