देश ने अपने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 लोगों को खो दिया है. यह सभी बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास वायुसेना के हेलीकॉप्टर Mi-17V5 से सुलूर से वेलिंगटन जा रहे थे. हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, इनमें से ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इकलौते ऐसे शख्स हैं, जिनकी जान इस हादसे में बच पाई है. इस खबर से देशभर में शोक की लहर ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित सभी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. आज सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी सहित अन्य लोगों के पार्थिव शरीर दिल्ली लाए जाएंगे.