बिहार की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता केदार गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं, और इसकी वजह बना है उनके पोते का एक वायरल वीडियो. मंत्री जी के पोते ने सरकारी एस्कॉर्ट, गाड़ियों के काफिले और गार्ड्स के साथ सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाईं, जिसके वायरल होते ही विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोल दिया है.