Bihar Elections: Raghopur में Tejaswi Vs Prashant Kishor?

  • 12:30
  • प्रकाशित: अक्टूबर 11, 2025

Bihar Elections: गंगा के बीच बसा वैशाली जिले का राघोपुर इलाका इन दिनों सियासी चर्चाओं के केंद्र में हैं. RJD का गढ़ कहे जाने वाले राघोपुर सीट से इस बार जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा है. फिलहाल यहां से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायक हैं. तेजस्वी के राघोपुर से फिर से चुनावी मैदान में उतरने की बात है. ऐसे में राघोपुर की लड़ाई इस बार तेजस्वी VS प्रशांत किशोर होने के कारण सबसे VVIP सीट बन चुका है. शनिवार को जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर यहां पहुंचे. पीके को यहां लोगों का जोरदार साथ मिला. उन्हें लड्डूओं से तौला गया. राघोपुर की महिलाएं, युवा, बुर्जुग ने पीके से गर्मजोशी से मुलाकात की.