बिहार में एनडीए (NDA) में काफी दिनों से बढ़ती दरार आखिरकार खाई बनने की स्थिति में आ गई. विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दल जनता दल यूनाईटेड (JDU) और चिराग पासवान (Chirag Paswan) के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के बीच मनमुटाव आखिरकार एलजेपी के एनडीए से टूटकर अलग होने का कारण बनकर सामने आ गया. अब एलजेपी बीजेपी के साथ चुनाव लड़ना चाहती है. एलजेपी नेता राजू तिवारी ने कहा, यह फैसला पार्टी बैठक में लिया गया. फैसले को हर कार्यकर्ता मानेगा.''