बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में शराब से लदे एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अजीब स्थिति पैदा हो गई. खरहट के पास टोल टैक्स के निकट हुए इस हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए. उनके जाने के कुछ ही देर बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई.