फेसबुक लाइव के 'आखिरी सच' ने खोली भरत तिवारी के पुलिस एनकाउंटर की पोल

क्या बिहार में पुलिस प्रशासन बेलगाम हो गया है? इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं भोजपुर के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की, जिसने पूरे देश और सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. भरत तिवारी का एक फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मांगें रखने के बाद साफ तौर पर पुलिस के सामने अपना हथियार जमीन पर फेंककर सरेंडर करता दिख रहा है. लेकिन परिजनों का सीधा आरोप है कि "जब भरत ने हथियार डाल दिया था, तो पुलिस ने निहत्थे युवक के पैरों और जांघ में 4 गोलियां क्यों दागीं?" इलाज के दौरान भरत की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे बिहार में बवाल मच गया है.

संबंधित वीडियो