Bengal Election Result: बंगाल में शुरुआती रुझानों में TMC-BJP में कौन आगे? Assembly Election Result

Bengal Election Result: मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं और कई राज्यों में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है. पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. कुछ सीटों पर TMC ने बढ़त बनाई है तो बीजेपी भी पीछे नहीं है.
वहीं असम में बीजेपी आगे चलती नजर आ रही है, तमिलनाडु में DMK प्लस शुरुआती बढ़त बनाए हुए है और केरल में UDF तेजी से आगे बढ़ रहा है. अभी ये सिर्फ शुरुआती रुझान हैं, पोस्टल बैलेट और EVM की गिनती के साथ तस्वीर और साफ होगी.
दिनभर चलेगी मतगणना और हर नया रुझान तय करेगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी. सभी की नजरें खास तौर पर बंगाल के नतीजों पर टिकी हैं. जुड़े रहिए ताजा अपडेट्स के लिए.

संबंधित वीडियो