बागेश्वर बाबा की अपील पर बंगाल में बवाल, नॉनवेज और शराब पर छिड़ी सियासी जंग

  • 21:57
  • प्रकाशित: सितम्बर 08, 2026

दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में नवरात्रि के दौरान नॉनवेज और शराब की बिक्री को लेकर सियासत गरमा गई है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अपील के बाद विवाद शुरू हुआ. उन्होंने नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी. इस अपील के बाद बंगाल में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इसे बंगाल की संस्कृति और लोगों की व्यक्तिगत आजादी में दखल बताया, जबकि कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी को निशाने पर लिया. दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी के भीतर से भी कुछ नेताओं ने कहा कि लोगों के खानपान का फैसला कोई दूसरा नहीं कर सकता. वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने महाअष्टमी के दिन शराब की दुकानें बंद रखने की मांग/अपील की है, जिससे इस बहस को और हवा मिल गई है.

संबंधित वीडियो