बाबा रामदेव ने बताया क्यों दिया हिंदू राष्ट्र वाला बयान, छिड़ी सियासी बहस

  • 38:24
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2026

योग गुरु बाबा रामदेव के एक बयान को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है. उन्होंने कहा कि "हिंदू राष्ट्र" के नाम पर किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है. उनका कहना था कि देश संविधान के अनुसार चल रहा है और आगे भी संविधान के तहत ही चलेगा. एक टीवी इंटरव्यू में जब उनसे इस बयान को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी उन्होंने गोवर्धन पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के 84वें प्राकट्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की थी. रामदेव ने कहा कि उनका संदेश केवल इतना था कि देश के सभी लोग समान पूर्वजों की संतान हैं और समाज में एकता व सद्भाव बनाए रखना जरूरी है.