Delhi के Ashram में Baba पर छेड़छाड़ के संगीन आरोप, Case दर्ज होने पर हुआ फरार | Top News | BREAKING

  • 10:29
  • प्रकाशित: सितम्बर 24, 2025

Delhi Baba Molestation Case: दिल्ली के एक नामी आश्रम में चल रहे गंदे खेल का पर्दाफाश हुआ है.आश्रम की काली हकीकत सामने आते ही हड़कंप मच गया. वहां पढ़ने वाली 17 लड़कियों ने जैसे ही वहां हो रही गंदी हरकतों का राज पुलिस के सामने खोला तो सबसे पहले आश्रम चलाने वाला स्वामी चैतन्यानंद वहां से फरार हो गया. दरअसल वहां मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई कर रही 17 छात्राओं ने संचालक चैतन्यानंद पर छेड़छाड़ (Delhi Ashram Girls Molestation Allegation) के आरोप लगाए हैं. श्री शृंगेरी मठ और उसकी संपत्तियों के प्रशासक पी.ए. मुरली की शिकायत पर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ BNS की कई धाराओं में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है. मामला दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज के एक नामी आश्रम का है.

संबंधित वीडियो