Axiom-4 Mission: अपने दशकों पुराने अंतरिक्ष अभियान के दौरान भारत कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। और अब एक बार फिर अंतरिक्ष में भारत एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखने की कगार पर है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक्सियम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष के लिए रवाना हो चुके हैं। ग्रुप कैप्टन शुक्ला तीन और अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 14 दिनों तक इंटरेशनल स्पेस स्टेशन में रहेंगे। यह मिशन इसलिए खास है क्योंकि भारत पूरी जोर-शोर से अपना पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की सफलता के लिए जुटा हुआ है।