दिल्‍ली में 5 स्‍टार होटल के बाहर से लड़की के अपहरण कोशिश, सुनिए- पीड़िता की आपबीती

  • 7:07
  • प्रकाशित: अक्टूबर 07, 2026

दिल्ली के चाणक्यपुरी जैसे पॉश इलाके में अशोक होटल के बाहर एक महिला के अपहरण की कोशिश और उत्पीड़न का मामला सामने आया है. नागालैंड की पीड़िता लड़की ने बताया, "हम वॉशरूम से बाहर आ रहे थे, तभी तीन अनजान लोगों ने हमें पकड़ने और अपनी कार में खींचने की कोशिश की. जब हमारे डॉक्टर दोस्तों ने बीच-बचाव किया, तो उन लोगों ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए. वे पक्का अपराधी रहे होंगे. उन्होंने अपनी कार की नंबर प्लेट हटा दी थी."
लड़की ने बताया कि हमने पुलिस को फोन किया, लेकिन वे लोग अपनी कार में ही बैठे रहे और हमारी तरफ गाड़ी चलाने की कोशिश की. हमें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, लेकिन बार-बार कार्रवाई की गुहार लगाने के बावजूद, पुलिस ने शुरू में कोई FIR दर्ज नहीं की और न ही हमारी शिकायत लिखी. हम सुबह करीब 3 या 4 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे और घंटों वहां रहने के बाद हमें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया. घायल दोस्त अभी भी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने कार और हमारे फोन जब्त कर लिए हैं, जिनमें अहम सबूत हो सकते हैं. हम 5 लोग थे और वे 3 लोग थे. मैं नागालैंड से हूं और कई सालों से दिल्ली में रह रही हूं. मैं चाहती हूं कि सच सामने आए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि यह हत्या और अपहरण की कोशिश का मामला है."