उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अबान अपने चार दोस्तों के साथ क्रेटा कार से झांसी जेल में बंद अपने भाई से मिलने जा रहा था. इसी दौरान पुंछ थाना क्षेत्र में कार के सामने अचानक एक गाय आ गई, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.