Asian Games 2026: शूटिंग टीम ने जीता सिल्वर, कोच ने बताया सफलता का मंत्र

  • 4:17
  • प्रकाशित: सितम्बर 20, 2026

2026 एशियाई खेलों में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. एलावेनिल वालारिवन, सोनम और विदर्शा ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का खाता खोला. यह मुकाबला बेहद उच्च स्कोर वाला रहा, जिसमें भारतीय टीम ने एशिया की सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों को कड़ी टक्कर दी और चीन के बेहद करीब पहुंचकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. सिल्वर मेडल जीतने के बाद NDTV से खास बातचीत में भारतीय निशानेबाजों और कोच रोनक पंडित ने इस सफलता के पीछे की मेहनत और चुनौतियों पर खुलकर बात की.