Arvind Kejriwal Bail News: Delhi Liquor Scam Case में बरी होने के बाद क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

  • 14:54
  • प्रकाशित: फ़रवरी 27, 2026

Arvind Kejriwal Bail News: दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बरी कर दिया है. आम आदमी पार्टी के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाते समय राउज ऐवन्यू कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. सीबीआई द्वारा लगाया गए आरोप में कोई दम नहीं मिला, कोई आपराधिक षड्यंत्र नहीं मिला. कोर्ट ने कहा कि प्रॉसिक्यूशन अपना केस साबित करने में विफल रहा है. बता दें कि 17 नवंबर 2021 को दिल्ली सरकार ने दिल्ली में नई शराब नीति लागू की थी. शराब नीति में कथित गड़बड़ी का खुलासा 8 जुलाई 2022 को दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट से हुआ था. इस रिपोर्ट में उन्होंने मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की. इसके बाद सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को केस दर्ज किया. 

संबंधित वीडियो