टूटने वाले हैं अखिलेश के 25 सांसद? सियासत में आया बागियों का मौसम!

क्या बंगाल और महाराष्ट्र के बाद अब यूपी में भी कोई बड़ा 'खेला' होने वाला है? टीएमसी (TMC) और शिवसेना (उद्धव गुट) में मची बगावत के बाद, अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी भारी भूचाल आ गया है. योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बेहद सनसनीखेज दावा करके यूपी का सियासी पारा चढ़ा दिया है. इन नेताओं का दावा है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में एक बहुत बड़ी टूट होने वाली है. राजभर का कहना है कि सपा के 25-26 सांसद पार्टी छोड़ने को तैयार बैठे हैं और रामगोपाल यादव ने खुद अमित शाह को इन बागियों की एक लिस्ट सौंपी है. वहीं, केशव मौर्य का कहना है कि बीजेपी किसी को तोड़ नहीं रही, बल्कि ये नेता खुद-ब-खुद 2027 तक पार्टी छोड़कर आ जाएंगे.

संबंधित वीडियो