संसद में 'एंटी-पेपर लीक बिल' पेश हो गया है. धर्मेंद्र प्रधान ने इसे आज लोकसभा में पेश किया. लेकिन बिल पेश करते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गई, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा. विपक्ष इस बिल पर सरकार से सहमति जताते हुए नजर नहीं आ रही है. कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार शिक्षा में सुधार करना ही नहीं चाहती है. इसलिए पुरानी सिफारिशों पर गोर नहीं दिया गया.