अन्‍ना हजारे हुए भावुक, छात्रों का दर्द बयां करते हुए छलक पड़े आंसू

  • 0:12
  • प्रकाशित: जुलाई 23, 2026

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अहिल्यानगर (अहमदनगर) के वाडिया पार्क में चल रहे मौन प्रदर्शन के दौरान छात्रों की समस्याओं का जिक्र करते हुए अन्ना हजारे भावुक हो गए और उनके आंसू छलक पड़े. अन्‍ना हजारे ने अपील करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगें बातचीत के जरिए सुलझाई जानी चाहिए. बता दें कि दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अन्ना हजारे आज अहिल्यानगर (अहमदनगर) के वाडिया पार्क में दो घंटे के लिए मौन आंदोलन पर बैठे थे.

संबंधित वीडियो