यूपी के धौरहरा में चौतरफा मुकाबला

  • 2:38
  • प्रकाशित: अप्रैल 09, 2019
उत्तर प्रदेश के धौरहरा सीट से जीतिन प्रसाद कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. यहां से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं और बहुत सारे विभागों के मंत्री रहे हैं. अपने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम किया है. एक बड़े सियासी खानदान से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता, दादा, परदादा देश के महत्वपूर्ण सियासी पदों पर रहे हैं. राहुल गांधी के क़रीबी समझे जाने वाले जितिन प्रसाद के बारे में कुछ दिन पहले तक अफ़वाह थी कि वो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं और ये भी कि पार्टी उन्हें लखनऊ से चुनाव लड़ाएगी, लेकिन अब वो यूपी की धौरहरा सीट से चुनाव मैदान में हैं. आइए देखते हैं कमाल खान की ये रिपोर्ट

संबंधित वीडियो