NDTV नेटवर्क के विशेष मंच 'NDTV इग्नाइट द फ्यूचर: इंडिया समिट' में नीति आयोग के पूर्व CEO और भारत के पूर्व G20 शेरपा अमिताभ कांत ने देश के आर्थिक, तकनीकी और ऊर्जा से जुड़े भविष्य पर एक बेहद व्यापक और साहसिक विज़न साझा किया। वरिष्ठ पत्रकार विष्णु सोम के साथ हुई इस बातचीत में उन्होंने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की 7.7% की मजबूत विकास दर की सराहना की, लेकिन साथ ही भविष्य की चुनौतियों पर भी खुलकर बात की।