Agra Kidnapping Case: 7 साल की उम्र में अपहरण, Lawyer बन Kidnappers को दिलाई सजा | UP News

  • 5:35
  • प्रकाशित: सितम्बर 24, 2024

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में 17 साल पहले हुए एक अपहरण के मामले में अब जाकर दोषियों को सजा मिली है। ख़ास बात ये है कि दोषियों को सज़ा उस शख़्स की कोशिशों की वजह से हुई, जिसका ख़ुद अपहरण हुआ था। हर्ष जब सिर्फ 7 साल के थे तब उनका अपहरण कर लिया गया था। पिता रवि गर्ग ने विरोध किया तो उन्हें गोली मार कर घायल कर दिया था। अपहरणकर्ताओं ने 55 लाख की फिरौती मांगी थी। बाद में पुलिस ने हर्ष को सुरक्षित बरामद कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में मामला में लंबा खिंचता रहा। इस दौरान हर्ष ने खुद वकील बनकर अपराधियों को सजा दिलाने की ठानी। हर्ष की मज़बूत पैरवी के बाद अब अदालत ने अपराधियों को दोषी मानते हुए 4 को सजा सुनाई जबकि 4 को बरी कर दिया। ⁠इसमें हर्ष गर्ग की गवाही सबसे अहम रही, क्योंकि वे खुद ही पीड़ित थे।

संबंधित वीडियो