दिल्ली अध्यादेश को लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress party) और आम आदमी पार्टी (AAP) एकजुट हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी को समर्थन देने जा रही है. इसको लेकर आप नेता राघव चड्ढा ट्वीट किया है. राघव चड्ढा ने अपने ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस ने दिल्ली अध्यादेश का स्पष्ट विरोध करने की घोषणा की है. वहीं अब उम्मीद की जा रही है कि आम आदमी पार्टी विपक्षी गठबंधन को लेकर होने वाले बैठक में हिस्सा लेंगे.