अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि वह पानी के मुद्दे पर काम करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर पानी फाउंडेशन बनाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र उनकी जन्म भूमि और कर्म भूमि है और वह उसके लिए काम करना चाहते हैं। आमिर खान कहा कि पानी से जुड़ी राज्य सरकार की मुहिम को वह जन आंदोलन बनाना चाहते हैं।