Hamirpur Bridge Collpase: यूपी के हमीरपुर में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे बेतवा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा अचानक से ढह गया. इस हादसे में मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सभी मजदूर पुल के इसी हिस्से के नीचे सो रहे थे. अचानक आए आंधी-तूफ़ान के बीच पुल का एक हिस्सा ढह गया. मौके पर SDRF और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है. बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.