NDTV Khabar

केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4% बढ़ोतरी को नरेंद्र मोदी कैबिनेट की मंज़ूरी

 Share

दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है. नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4% बढ़ोतरी (Central Employees DA Hike) को मंज़ूरी दे दी है. अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है. इसे कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार का बड़ा दीवाली गिफ्ट माना जा रहा है. बढ़े हुए भत्ते के बाद कर्मचारियों का डीए 42 से बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है, जिससे अब सैलरी में भी बढ़ जाएगी. जनवरी 2023 के बाद अब तक यह दूसरी बार है जब केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी की गई है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com