मांगुर मछलियों को क्‍यों खोज-खोजकर नष्‍ट कर रहा नागपुर प्रशासन?

  • 0:36
  • प्रकाशित: अगस्त 26, 2026

महाराष्ट्र के नागपुर में मत्स्य विभाग ने प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की अवैध ब्रीडिंग और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सावनेर तहसील के दोहादघाट इलाके में दो दिन तक चले ऑपरेशन के बाद, लगभग 74 टन जीवित प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त करके नष्ट कर दी गईं. विभाग ने अवैध मछली पालन में कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि नागपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में अवैध थाई मांगुर पालन के खिलाफ पिछले लगभग तीन महीनों से अभियान चल रहा है. अब तक चार बड़े ऑपरेशनों में लगभग 164 टन प्रतिबंधित मछली जब्त करके नष्ट की जा चुकी हैं. दरअसल, मांगुर मछली लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही हैं.