लखीमपुर खीरी की तरफ आज कांग्रेस के कई बड़े नेता कूच कर चुके हैं. कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी सड़क के रास्ते लखीमपुर के लिए निकल चुके हैं. उन्होंने फोनो लाइन पर NDTV से बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मन बनाया हुआ था कि किसी प्रकार से वहां पर लोग ना पहुंचें.”