5 की बात : वैक्सीन की कमी को लेकर अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने वैक्सीन (Vaccine) की कमी को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) पर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि सभी राज्यों से अब यह बोल दिया गया कि अपना इंतजाम खुद कर लो. कल को यदि पाकिस्तान ने युद्ध किया तो यह तो नहीं कह देंगे कि राज्य सरकारें अपना-अपना देख लें. क्या कहेंगे कि यूपी वाले अपना टैंक खरीद लें, दिल्ली वाले अपने हथियार खरीद लें. केजरीवाल ने कहा कि यदि सही समय पर वैक्सीन लग जाती तो दूसरी लहर में कई लोगों की जान बच सकती थी.

संबंधित वीडियो