ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें चार पीढ़ियां बदल चुकी हैं. वहीं अब अभिरा और अरमान की कहानी दिखाई जा रही है. लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अभिरा और अरमान के आने से मायरा और कबीर की नई जिंदगी में नई चुनौतियां आ गई हैं. लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का आने वाला ट्रैक एक इमोशनल मोड़ लेता हुआ नजर आने वाला है क्योंकि मायरा और कबीर अपने परिवार से दूर अपनी नई जिंदगी शुरू करते हुए घर से भाग गए हैं.
मायरा और कबीर आए करीब
अब तक आपने देखा कि मायरा और कबीर अपनी-अपनी मुश्किलों से जूझ रहे हैं. जहां कबीर बताता है कि उसकी इंटर्नशिप बिना पैसे की है. वहीं मायरा कॉलेज में आई एक मुश्किल के बारे में बताती हुई नजर आती है. अपनी चिंताओं के बीच दोनों एक-दूसरे में सुकून पाते हैं. कबीर मायरा की देखभाल करता है और दोनों एक-दूसरे के करीब आते हुए नजर आते हैं. हालांकि, मायरा अभिरा के वीडियो को लेकर अपनी चिंताओं को छिपाए रखती है.
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कबीर को मायरा के न्यूजीलैंड जाने की बात नंदिनी बताएगी, जिसे सुनकर वह हैरान रह जाएगा. दूसरी तरफ मायरा मंदिर के दर्शन करने के लिए जाएगी. लेकिन वह गायब हो जाएगी. अरमान इसे जानकर टूट जाएगा. जबकि मायरा को ढूंढने से अभिरा मना कर देगी.
राघव और समय को मिलेगी मायरा
ये रिश्ता के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि मायरा का लेटर पर कर अभिरा हैरान रह जाएगी क्योंकि उसमें लिखा होगा कि उसे ढूंढने की कोशिश ना करें. वहीं घरवालों को पता चलेगा कि कबीर भी गायब है, जिसके बाद सारे घर वाले परेशान हो जाएंगे. हालांकि कहा जा रहा है कि राघव और समर मायरा और कबीर को ढूंढ लेंगे.