यूट्यूबर अरमान मलिक का नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान, 10 अपार्टमेंट, 35,000 स्क्वायर फीट का फार्म हाउस

YouTuber Armaan Malik Net Worth: 5वीं बार पिता बने यूट्यूबर अरमान मलिक की कमाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. यूट्यूब के जरिए की अरमान करोड़ों के मालिक बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
YouTuber Armaan Malik Net Worth: यूट्यूबर अरमान मलिक का नेटवर्थ
नई दिल्ली:

YouTuber Armaan Malik Net Worth: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. व्लॉगिंग के जरिए करोड़ों कमा रहे अरमान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट यूट्यूब और इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों तक पहुंचाते हैं. हालांकि फिलहाल अरमान एक खास वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, यूट्यूबर 5वीं बार पिता बने हैं और इस बात की जानकारी भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ही लोगों की दी. 5वीं बार पिता बनने से अरमान के घर में भले ही एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. वहीं लोग ये भी जानने के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं कि अरमान आखिर कितना कमाते हैं. अगर आपके मन में ही ये सवाल आ रहा है तो चलिए हम आपको बता ही देते हैं कि यूट्यूबर की कमाई के क्या-क्या सोर्स हैं और कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं अरमान मालिक.

100 करोड़ के मालिक, 10 अपार्टमेंट

आपको ये जानकर शायद धक्का लगेगा कि अरमान 100 करोड़ के मालिक हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इनका मेन सोर्स ऑफ इनकम यूट्यूब ही है. सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अरमान ने मजाक-मजाक में ये भी बता दिया था कि उनकी पूरी कमाई उनकी दोनों पत्नियों के लिए दो हिस्सों में बटी हुई है. वहीं चंडीगढ़ में अरमान का एक आलीशान घर है जिसकी झलक वो अपने यूट्यूब वीडियोज में दिखाते ही रहते हैं.

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में डांस कर ट्रोल हुईं पायल मलिक, बेबी बंप दिखाकर हरियाणवी गानों पर लगाए ठुमके, यूजर्स बोले- ये कौन सी हरकत है?

जानवरों के देखभाल के लिए 5 डॉक्टर और 6 वर्कर

अरमान को जानवरों से बहुत प्यार है. इसलिए चंडीगढ़ में उन्होंने 35,000 स्क्वायर फीट का एक फार्म ले रखा है, जिसमें जानवर रहते हैं. उस फार्म की पूरी देखरेख अरमान अपनी कमाई से करते हैं, किसी से डोनेशन नहीं लेते. इतना ही नहीं अरमान ने जानवरों की देखभाल के लिए 5 डॉक्टर्स और 6 वर्कर्स भी रखे हुए हैं.

Advertisement

स्टाफ के लिए है अलग फ्लैट

चंडीगढ़ में आलीशान घर और बड़े फार्म हाउस के अलावा, अरमान मलिक के पास अपने स्टाफ के लिए कुछ अलग अपार्टमेंट भी हैं. एक बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी बिल्डिंग में उनके 10 फ्लैट हैं जिनमें से 6 उनकी टीम और स्टाफ के लिए हैं. उन्होंने आगे बताया कि उन 6 अपार्टमेंट में से एक को म्यूजिक स्टूडियो में बदल दिया गया है. अरमान मलिक ने ये भी बताया कि उनकी टीम में 6 एडिटर, तीन से चार कैमरामैन, दो ड्राइवर, चार सिक्योरिटी गार्ड और 9 हाउस हेल्पर शामिल हैं. ये सभी इन्हीं 6 अपार्टमेंट में रहते हैं. इसके अलावा अरमान के पास स्कॉर्पियो, ऑडी जैसी महंगी लग्जरी कारें भी हैं.  

ये भी पढ़ें- 4 महिलाओं के पति हैं यूट्यूबर अरमान मलिक! वाइफ संग कोर्ट में पेश होने का मिला आदेश, क्या है मामला

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल का सबसे बड़ा सियासी मुकाबला! Mamata vs Suvendu Adhikari | Rahul Kanwal
Topics mentioned in this article