JioHotstar पर प्रीमियर होते ही इस शो का गाना बना Gen-Z का नया एंथम, अमित त्रिवेदी की आवाज ने जीता दिल, प्लेलिस्ट में मारी एंट्री

स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का गाना 'फील बनाते हैं' जियो हॉटस्टार पर रिलीज होते ही छाया गया है. इसे Gen-Z का नया एंथम बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Reel Banaate Hain (YeTera Fitoor Songs)
YouTube

Gen z new Anthem chal reel banate hai: जेन जी (Gen Z) या जनरेशन ज़ेड आज देश के हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है. चाहे कॉर्पोरेट जगत हो या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, हर कोई इस पीढ़ी की पसंद और ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर कंटेंट तैयार कर रहा है. ऐसे में 5 अगस्त 2026 को स्टार प्लस पर शुरू हुए शो 'ये फितूर तेरा' ( Ye Tera Fitoor) का गाना 'फील बनाते हैं' Gen Z की सोच, ऊर्जा और भावनाओं से पूरी तरह मेल खाता नजर आता है. गाने का म्यूजिक, बोल और इसकी ताजगी भरी वाइब्स इसे युवा दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय बना रहे हैं. इसे सुनकर साफ महसूस होता है कि यह गाना जनरेशन ज़ेड ( Generation Z) का नया एंथम( GEN Z Anthem) बनने की पूरी क्षमता रखता है.

अमित त्रिवेदी की आवाज से सजा GEN Z Anthem

संगीतकार अमित त्रिवेदी की आवाज में गाया यह गाना  स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है और इसके साथ ही आया है मजेदार ट्रैक 'फील बनाते हैं', जिसकी हुक लाइन 'चल ना रील बनाते हैं, फील बनाते हैं' सभी के बीच पॉपुलर हो रही है.

यंग लव, नई दोस्ती और Gen Z की बेफिक्र है दिखती

यह गाना इतना फ्रेश और एनर्जेटिक है कि इसकी लाइनें आज की Gen Z की रोजना की बातचीत का हिस्सा जैसी महसूस होती हैं. हाल ही में नेशनल अवॉर्ड विजेता म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी ने बताया कि 'फील बनाते हैं' को तैयार करते समय उनकी कोशिश ऐसा ट्रैक बनाने की थी, जिससे युवा पीढ़ी खुद को आसानी से जोड़ सके, कैची म्यूजिक, मॉडर्न बीट्स और रिलेटेबल लिरिक्स से सजे इस गाने के बोल, "फील बनाते हैं, चल रील बनाते हैं", आज के डिजिटल दौर की झलक पेश करते हैं. इसमें यंग लव, नई दोस्ती और Gen Z की बेफिक्र व खुलकर जीने वाली सोच को खूबसूरती से दर्शाया गया है, जो इसे युवाओं के बीच खास बनाती है.

चल ना रील बनाते है गाना

कैसे बना 'चल ना रील बनाते हैं सॉग

हुक लाइन 'चल ना रील बनाते हैं' के पीछे की कहानी बताते हुए अमित त्रिवेदी ने बताया कि हमें 'ये फितूर तेरा' जैसे जेन ज़ी शो के लिए एक ऐसा मजेदार गाना चाहिए था जो उसके कॉन्सेप्ट पर फिट बैठते. शो के डायरेक्टर ने बताया थि कि इसके गाने को ऐसा रखना है जिसमें एक लड़की अपने पसंदीदा लड़के के लिए गा रही है. उसी सोच के साथ और आज के दौर को ध्यान में रखते हुए 'चल ना रील बनाते हैं' लाइन हमारे दिमाग में आई. क्योंकि आजकल जेन जीन को जहां देखें बस एक ही फितूर दिखता है रील बनाने का इसलिए यह लाइन बहुत रिलेटेबल लगी.

Advertisement

  प्रयागराज के बागी युवा और डरी सहमी लड़की के जूनूनी प्रेम कहानी है ये फितूर तेरा

'ये फितूर तेरा' एक नया रोमांटिक ड्रामा टीवी शो है, जिसका प्रसारण 5 अगस्त से स्टार प्लस पर शुरू हुआ है. प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरियल में जीत ईशान धवन का किरदार निभा रहे हैं, जो एक बागी और बेपरवाह स्वभाव का युवा है. वहीं देबचंद्रिमा सिंह रॉय सौम्या के रोल में नजर आ रही हैं, जो शांत, संकोची और अपनी भावनाओं को भीतर रखने वाली लड़की है. शो की कहानी इन दोनों किरदारों के बीच पनपने वाले गहरे, भावनात्मक और जुनूनी प्रेम को दर्शाती है. अगर आप इस रोमांटिक ड्रामा को देखना चाहते हैं, तो इसे JioHotstar पर आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं.

आपके लिए और भी 

 जब ऑस्कर विनर इस एक्टर ने 2 साल तक पूरी इंडस्ट्री को बनाया बेवकूफ, दांव पर लगा दिया जिगरी दोस्त का करियर
 

Featured Video Of The Day
पूर्व मंत्री चराने लगे बकरी, वीडियो हुआ वायरल
Topics mentioned in this article
Gen Z 2026
Amit Trivedi
JioHotstar
Star Plus
Television