‘ये मेरी लाइफ है’ की सीधी-सादी पूजा का ट्रांसफॉर्मेंशन देख दांतों तले दबा लेंगे उगलियां, PHOTO देख लोग बोले- ये कोई और लड़की है !

ये मेरी लाइफ है की पूजा मल्होत्रा यानी शमा सिकंदर ने बीते कुछ सालों में खुद को एकदम बदल लिया है. एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वे पहचान में नहीं आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
शमा सिकंदर की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

साल 2004 में टीवी पर आने वाला सीरियल ‘ये मेरी लाइफ है' तो आपको याद ही होगा. महत्वकांक्षी युवाओं की कहानी को दिखाता ये शो खूब पसंद किया गया था. शो में पूजा मल्होत्रा का किरदार निभाने वाली शमा सिकंदर को इस शो के लिए खूब तारीफें मिलीं और वह घर-घर में जानी जाने लगीं. टीवी की पूजा यानी शमा इस सीरियल के बाद कुछ और शोज में नजर आईं, लेकिन फिर वो पर्दे से गायब हो गईं. सालों बाद 2016 में वेब सीरीज ‘माया' में शमा दोबारा पर्दे पर दिखीं तो वह इतनी बदल गई थीं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था. शमा सिकंदर का ट्रांसफॉर्मेशनल देख लोग एकदम हैरान रह गए. उनकी ताजा तस्वीरों को देखने पर वह बिल्कुल भी ‘ये मेरी लाइफ है' की ‘पूजा' जैसी नहीं लगतीं.

वेब सीरीज ‘माया ‘के साथ दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा जाने वाली शमा सिकंदर ने अपने इस रोल को ऐसे निभाया कि हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया. इसके साथ ही शॉर्ट फिल्म ‘सेक्सोहॉलिक' में भी शमा कुछ उसी अंदाज में नजर आईं. कभी टीवी पर एकदम सीधी-सादी सी नजर आने वाली शमा अब अपनी सेंसुअलिटी की वजह से चर्चा में रहती हैं. न ही सिर्फ पर्दे पर बल्कि रियल लाइफ में शमा बेहद ग्लैमरस नजर आती हैं.

Advertisement

ब्रेक के बाद जब शमा सिकंदर ने वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्म्स के साथ वापसी की तो उनके लुक में बदलाव को देख कई लोगों ने सवाल उठाए और कहा जाने लगा कि शमा ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. हालांकि शमा सिकंदर ने हमेशा इस बात से इंकार किया और कहा कि ये उनके चेहरे और बॉडी में आया नेचुरल बदलाव है. शमा का कहना है कि, चूंकि उन्होंने कम उम्र में शुरुआत की और फिर ब्रेक ले लिया, लोगों ने जब कई सालों बाद उन्हें देखा तो सबको लगने लगा कि उन्होंने सर्जरी करवाई है.  

Advertisement

बता दें कि शमा ने बीते साल अपने बॉयफ्रेंड James Milliron के साथ शादी की. इसके पहले एक्स बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद शमा डिप्रेशन में चली गई थीं, हालांकि अब शमा अपनी लाइफ में काफी खुश हैं.

ये भी देखें: एयरपोर्ट पर स्पॉट : कियारा-कार्तिक, हुमा कुरैशी और वरुण धवन

Featured Video Of The Day
राम कृष्ण ने चंपत राय पर दिया बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Ye Meri Life Hai
Ye Meri Life Hai Actress
Ye Meri Life Hai Pooja Malhotra
Ye Meri Life Hai Tv Serial
Pooja Malhotra New Pics
Shama Sikander
Shama Sikander Transformation
Shama Sikander Latest Photos
Shama Sikander Age
Shama Sikander Cosmetic Surgery
Shama Sikander Surgery
Shama Sikander New Look
Shama Sikander Instagram
Shama Sikander Husband
Shama Sikander Tv Shows
Shama Sikander Web Series
Shama Sikander Movies
Maaya Web Series
Shama Sikander Then And Now
Shama Sikander Before After Surgery