कौन हैं राजीव खंडेलवाल की वाइफ? सुबह-सुबह की पति की इस आदत से होती हैं परेशान, कहीं तो होगा के सूजल ने बताया

कहीं तो होगा में सूजल के किरदार को निभाने वाले एक्टर राजीव खंडेलवाल ने 'तुम हो ना' के प्रोमो में अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कौन हैं राजीव खंडेलवाल की वाइफ?
नई दिल्ली:

राजीव खंडेलवाल टीवी के जाने माने एक्टर हैं, जिन्होंने कहीं तो होगा में सूजल के किरदार से फैंस के बीच जगह बनाई. वहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए. वहीं ओटीटी की दुनिया में भी खास पहचान बनाई. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा लाइमलाइट से दूर हुई. हालांकि हाल ही में सोनी टीवी के शो तुम हो ना के प्रोमो में उन्होंने अपनी वाइफ मंजरी का जिक्र किया. राजीव खंडेलवाल ने बताया कि उनका पत्नी को सुबह उठाने का तरीका बिल्कुल अलग है. वो सुबह देर से उठने वाली अपनी पत्नी को उठाने के लिए कभी भोंपू बजा देते हैं तो कभी अपना बनाया गाना गाने लगते हैं. 'तुम हो ना' के प्रोमो में एक्टर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी का यह मजेदार राज खोला. इसके साथ ही उन्होंने पत्नी के लिए ऐसी बात भी कही, जिसने लोगों का दिल जीत लिया.

कौन हैं राजीव खंडेलवाल की पत्नी?

'उठ जा मेरी रानी...' गाकर सुनाया अपना बनाया गाना

राजीव ने शो में अपना बनाया गाना भी गुनगुनाया. उन्होंने गाया, "उठ जा मेरी रानी... लाया मैं गर्म पानी... नौ बज गए हैं हाय... कब पिएंगे हम संग चाय... तो सोते रहोगी ऐसे... तो फिर चलेगा कैसे..." गाना सुनाने के बाद वह खुद ही हंस पड़े और बोले कि अब घर पहुंचने के बाद उनकी खैर नहीं है. उन्होंने बताया कि पत्नी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने शो में यह गाना गाया, तो फिर देख लेना. इसके बाद भी राजीव ने मुस्कुराते हुए कहा, "अब देखते हैं क्या होता है... मैंने तो गा दिया."

पत्नी को फोन कर कही दिल की बात

इसी दौरान राजीव से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपनी पत्नी से 'तुम हो ना' कहा है. इसके बाद उन्होंने वहीं से पत्नी को फोन लगा दिया. फोन उठाते ही मंजिरी ने हैरानी से पूछा, "इस वक्त कैसे?" जवाब में राजीव ने कहा, "मेरी जिंदगी इतनी खूबसूरत है क्योंकि मेरी जिंदगी में तुम हो ना. मैं जैसा भी हूं, जहां भी खड़ा हूं, क्योंकि तुम हो ना. मेरे चेहरे पर इतनी बड़ी मुस्कुराहट है, क्योंकि तुम हो ना." यह सुनकर मंजिरी ने मुस्कुराते हुए कहा, "I have no words." आखिर में दोनों ने एक-दूसरे से "Love You" कहा और फोन पर बातचीत खत्म हुई.

Advertisement

फैंस को पसंद आया राजीव का अंदाज

'तुम हो ना' के इस प्रोमो में राजीव खंडेलवाल का मजाकिया और रोमांटिक दोनों अंदाज देखने को मिला. पहले उन्होंने पत्नी को उठाने के अपने अनोखे तरीके से सभी को हंसाया और फिर फोन पर दिल की बात कहकर माहौल भावुक भी कर दिया. यही वजह है कि यह प्रोमो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

ये भी पढ़ें- ग्रीक गाने से इंस्पायर्ड है ये 50 साल पुराना गाना, आरडी बर्मन ने गाया तो बना क्लासिक, अमजद खान-हेलन के डांस ने लगाए चार चांद

Advertisement
Featured Video Of The Day
ग्रेटर नोएडा में बारिश के बीच सड़क निर्माण, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
Topics mentioned in this article
Rajeev Khandelwal
Rajeev Khandelwal Wife