दूरदर्शन का पंचायत और गुल्लक माना जाता था ये सीरियल, दिखती थी मिडिल क्लास फैमिली की कहानी, सिर्फ 6 एपिसोड के लिए बना था, पॉपुलैरिटी ऐसी कि तुरंत बनाने पड़े 7 और एपिसोड

आज के दौर में टीवी पर मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन 80 और 90 के दशक में दूरदर्शन का अपना अलग ही जलवा हुआ करता था. उस समय कुछ ऐसे टीवी शो आते थे, जिनका इंतजार दर्शक पूरे हफ्ते करते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूरदर्शन का पंचायत और गुल्लक माना जाता था ये सीरियल, दिखती थी मिडिल क्लास फैमिली की कहानी
NDTV

आज के दौर में टीवी पर मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन 80 और 90 के दशक में दूरदर्शन का अपना अलग ही जलवा हुआ करता था. उस समय कुछ ऐसे टीवी शो आते थे, जिनका इंतजार दर्शक पूरे हफ्ते करते थे. इन्हीं में एक नाम 'वागले की दुनिया' का भी है. इस शो ने अपनी साधारण कहानी और शानदार कॉमेडी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी. दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में इस शो के सिर्फ 6 एपिसोड बनाने की प्लानिंग थी, लेकिन दर्शकों की जबरदस्त पसंद को देखते हुए मेकर्स को इसके 7 एपिसोड और बनाने पड़े थे.

आम आदमी की जिंदगी पर आधारित थी कहानी

'वागले की दुनिया' को साल 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था. इस शो का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर कुंदन शाह ने किया था. इसकी कहानी मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के बनाए किरदारों पर आधारित थी. आरके लक्ष्मण अपने कार्टून के जरिए आम आदमी की परेशानियों और समाज की सच्चाई को दिखाने के लिए जाने जाते थे.

शो में एक मिडिल क्लास परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी को मजेदार अंदाज में पेश किया गया था. इसमें पैसों की परेशानी, परिवार की जिम्मेदारियां और नौकरी से जुड़ी समस्याओं को कॉमेडी के जरिए दिखाया जाता था. यही वजह थी कि दर्शक खुद को इस शो की कहानी से जोड़ पाते थे.

अंजन श्रीवास्तव और भारती अचरेकर की जोड़ी हुई थी हिट

इस शो में अभिनेता अंजन श्रीवास्तव ने मुख्य भूमिका निभाई थी. उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले सेल्स क्लर्क आरके वागले का किरदार निभाया था. वहीं, भारती अचरेकर उनकी पत्नी के रोल में नजर आई थीं.

दोनों कलाकारों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. उनकी नोकझोंक, पारिवारिक रिश्ते और रोजमर्रा की परेशानियां लोगों को अपनी जिंदगी का हिस्सा लगती थीं. इस शो ने दोनों कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई थी.

Advertisement

शाहरुख खान ने भी किया था कैमियो

'वागले की दुनिया' से जुड़ी एक खास बात यह भी है कि इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी नजर आए थे. उस समय शाहरुख अपने करियर के शुरुआती दौर में थे और कई टीवी शोज में काम कर रहे थे. इस शो में उनका कैमियो भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहा था.

तीन बार लौटी 'वागले की दुनिया'

शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके खत्म होने के बाद भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना रहा. साल 1999 में 'वागले की नई दुनिया' के नाम से इसका सीक्वल आया. इसके बाद 2012 में 'डिटेक्टिव वागले' के जरिए इस किरदार को फिर से पर्दे पर लाया गया.

वहीं, साल 2021 में 'वागले की दुनिया-नई पीढ़ी नए किस्से' शुरू हुआ. इसमें नई पीढ़ी के मिडिल क्लास परिवार की समस्याओं को दिखाया गया. इस तरह करीब चार दशक बाद भी वागले का किरदार दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाए हुए है.

Advertisement

यह भी पढ़ें | दूरदर्शन का 38 साल पुराना शो, जिसने शाहरुख को बनाया घर घर का स्टार, हर दिल को छुई इंडियन आर्मी की कहानी

Featured Video Of The Day
Exclusive: ओलिंपिक का GOLD हॉकी खिलाड़ियों को बनाएगा बड़ा ब्रैंड: डबल ओलिंपिक पदक विजेता हार्दिक सिंह
Topics mentioned in this article
Wagle Ki Duniya
Wagle Ki Duniya New Cast
Wagle Ki Duniya New Episode
Wagle Ki Duniya New Entry
Doordarshan

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं