'सितारों का ब्लाउज और भारी ताज' तो कहीं 'माथे पर सांप', उर्फी जावेद के लुक ने मचाया धमाल, देखें तस्वीरें और VIDEO

उर्फी जावेद का फैशन हमेशा चर्चा में रहता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके नए लुक्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
उर्फी जावेद का लुक हुआ वायरल
नई दिल्ली:

उर्फी जावेद (Uorfi Javed) का फैशन हमेशा सुर्खियों में रहता है. जहां सोशल मीडिया पर फैंस उनके नए नए लुक्स की तारीफ करते हैं तो कई लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं. इसी बीच एक बार फिर एक्ट्रेस की फैशन चर्चा में आ गया है. इस बार उनके साड़ी लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. दरअसल, हाल ही में उर्फी कुछ इवेंट्स का हिस्सा बनी थीं, जिसमें अबू जानी खोसला की प्रीमियर पार्टी भी शामिल थी. इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की. लेकिन उर्फी जावेद के साड़ी लुक ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. 

हाल ही में अबू जानी संदीप खोसला ने अपनी फैशन फिल्म 'मेरा नूर है मशहूर' के प्रीमियर के लिए स्टार-स्टडेड इवेंट रखा था, जिसमें सभी सेलेब्स खूबसूरत लुक में आए. वहीं मीडिया का ध्यान उर्फी जावेद के लुक ने खींच लिया. एक्ट्रेस ने लाल प्री-स्टिच्ड साड़ी के साथ एक बीटेड वाला ब्लाउज पहना, जिसमें उनका लुक काफी अलग था.  

इसके अलावा उन्होंने हैवी ताज अपने सिर पर पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. फैंस को इस बार उनका लुक काफी अच्छा लगा है और वह सोशल मीडिया के जरिए उनकी तारीफें करते दिख रहे हैं. 

Advertisement

दूसरा लुक है बिल्कुल अलग

इंडियन लुक से हटकर उर्फी जावेद का दूसरा लुक काफी हटकर है. एक इवेंट में उर्फी एक सिल्वर हैवी लुक में पहुंची. थाई कट आउटफिट में एक्ट्रेस का लुक देखने लायक था. फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए वह उनके इस लुक पर तंज कसते हुए भी नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

बता दें, उर्फी जावेद टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके अलावा वह करण जौहर के बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी. मीडिया में एक्ट्रेस का हटकर लुक काफी चर्चा में रहता है.  

Featured Video Of The Day
उद्धव गुट को एक और बड़ा झटका, MLC सचिन अहीर शिंदे गुट में शामिल
Topics mentioned in this article
Uorfi Javed
Uorfi Javed  saree Look
Uorfi Javed  fashion
Uorfi Javed  latest Fashion
Uorfi Javed  news
Uorfi Javed  news In Hindi
Uorfi Javed Abu Jaani Khosla Party
Ndtv Hindi
Ndtv Khabar
Ndtv News In Hindi