UKO7 के नाम से फेमस यूट्यूबर और इन्फ्लूएंजर अनुराग डोभाल लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले अनुराग ने अपने ही परिवार पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं अनुराग इतना परेशान थे कि उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपना एक्सीडेंट कर के खुदकुशी करने तक की कोशिश की थी, जिसके बाद से वो अस्पताल में बेड पर हैं. इस बुरे वक्त में अजीत की पत्नी रितिका डोभाल ने उनका पूरा साथ दिया, लेकिन अब फिर से उन्होंने अपने पति से दूरी बना ली है जिस वजह से वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. ट्रोलिंग से परेशान रितिका ने भी अब ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने मन की बात लिखकर लोगों का मुंह बंद कर दिया है. जानें रितिका ने अपनी स्टोरी में क्या लिखा.
रितिका ने पोस्ट में कही दिल की बात...
स्क्रीन की रिपोर्ट के मुताबिक, रितिका ने लिखा ‘आप जानते हैं सबसे ज्यादा तकलीफ तब होती है, जब ये एहसास होता है कि सच्चाई उस चीज से बिल्कुल अलग है, जो दिखाई जा रही है या जिस पर लोग यकीन कर रहे हैं. सिर्फ इसलिए कि मैं कोई इन्फ्लूएंजर नहीं हू, या मैं ऑनलाइन अपनी बातें जाहिर नहीं करना चाहती, इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि मेरी कहानी का कोई वजूद ही नहीं है या वो कोई मायने ही नहीं रखती. असल में मैं कोई भी काम सिर्फ लोगों की नजर में अच्छा दिखने के लिए नहीं करती. यही बात मेरी मां, मेरे भाई, मेरे परिवार और मेरे ससुराल वालों पर भी लागू होती है. हममें से कोई भी इस तरह की गलतफहमी का हकदार नहीं है.'
ये भी पढ़ें- UK07 राइडर ने दी मौत को मात, ठीक होते ही अनुराग डोभाल हुए सोशल मीडिया पर एक्टिव, फैंस से पूछा डाला ये सवाल
क्या कभी नहीं चल पाएंगे अनुराग डोभाल?
भयानक एक्सीडेंट के बाद अनुराग की जान तो बच गई, लेकिन अब उन्हें ये डर है कि वो शायद कभी नहीं चल पाएंगे. 23 मार्च को अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपनी सर्जरी के बाद अपनी सेहत के बारे में अपडेट दिया था. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसके कैप्शन में लिखा था, "जिंदगी में शायद फिर कभी चल पाऊंगा या नहीं."