बागी तेवर और बेहिसाब जुनून के साथ शुरू होगा रोडीज रीबर्थ, जानें कब और कहां होंगे ऑडिशन, ओटीटी पर कहां देख पाएंगे आप

JioHotstar और MTV इंडिया पर रोडीज रीबर्थ जल्द ही शुरू होमे वाले है. इसके ऑडिशन जल्द ही दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता और पुणे में शुरू हो रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MTV Roadies
instagram

MTV Rodies Re birth  Update: एमटीवी रोडीज (MTV Roadies) एक फेमस यूथ रियलिटी शो है. जिसमें बाइक से पूरी दुनिया को घूमना और फिर खुद को एक्सपलोर करने का सफर है. इसलिए इसमें शामिल होने के लिए हर हद को पार करने का जुनून दौड़ता है. अगर हर बार कि तरह इस बार कुछ इसी तरह का जूनूनी करने का मन आपका कर रहे है तो समझो आपकी किस्मत का ताला खुलने वाला है. क्योंकि एक बार फिर खुद को बाइक और उसकी दुनिया की अनोखे मंजर में पहुंचाने के लिए Roadies REBIRTH आ रहा है वो भी नए तेवरों, करारे ड्रामे और उस 'नेक्स्ट लेवल' वाले स्वैग के साथ. 'रोडीज रिबर्थ' (Roadies Rebirth) एमटीवी रोडीज (MTV Roadies) का 21वां सीजन (Season 21) होने वाला है.

कहां और कैसे इस सो का बन सकते है हिस्सा

यह शो जल्द ही एमटीवी इंडिया पर प्रसारित होगा और इसे JioHotstar पर ऑनलाइन देखा जा सकता है. इसलिए इस स्वैग का हिससे बनने के लिए यह भी जनना जरूरी है कि इस एक्शन में को जीने के लिए एंट्री मारने का टाइम आ गया है. इस बार किस्मत चमकाने के लिए ऑडिशन्स सीधा आपके शहर पहुंच रहा है जिसमें दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता और पुणे में इस बार के ऑडिशन होंगे. 

यहां देखे MTV Roadies Rebirth का टीजर

टीवी पर कब आएगा

एमटीवी रोडिज़ (MTV Roadies) का अगला यानी 21वां सीजन इस साल के अंत तक आने की उम्मीद है, और इसकी प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. माना जा रहा है कि खबरों के मुताबिक, Karan Kundrra की वापसी की चर्चा है जो प्रिंस नरूला की जगह ले सकते हैं, वहीं एल्विश यादव के अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के कारण इस सीजन से बाहर रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, एमटीवी या मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बता दें कि एमटीवी रोडीज सीजन 20 (रोडीज डबल क्रॉस) के विजेता कुशल तंवर (गुल्लू) हैं। उन्होंने गैंग लीडर एल्विश यादव की टीम से खेलते हुए यह खिताब अपने नाम किया था.

Advertisement

आपके लिए और भी

62 साल पुराना वो गाना, जिसने समाज को दिखाया था आईना, मजरूह के बोल और रफी की आवाज से बना सदाबहार

Featured Video Of The Day
आरक्षण हटाओ की मांग...जंतर-मंतर पर कैसे मचा बवाल?
Topics mentioned in this article
Roadies
MTV India
Jiohotsar
OTT
Entertainment News