दूरदर्शन का 38 साल पुराना सुपरहिट शो, जिसने शाहरुख को बनाया घर घर का स्टार, हर दिल को छुई इंडियन आर्मी की कहानी, IMDb रेटिंग 9.1

90 के दशक में दूरदर्शन पर आने वाला ‘फौजी’ दर्शकों का पसंदीदा शो था. इसी सीरियल से शाहरुख खान को पहचान मिली और बाद में वह बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूरदर्शन के इस सीरियल ने शाहरुख खान को बना दिया था सबका चहेता

आज बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की लोकप्रियता दुनियाभर में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले उन्होंने टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी? साल 1988 में दूरदर्शन पर एक ऐसा सीरियल शुरू हुआ था, जिसने शाहरुख खान को घर-घर में पहचान दिलाई. इस शो का नाम था ‘फौजी'. भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले युवाओं की जिंदगी पर आधारित इस सीरियल ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया. इसकी कहानी में देशभक्ति, दोस्ती, अनुशासन और सेना की कठिन ट्रेनिंग के साथ कई भावनात्मक पहलू भी देखने को मिले.

‘फौजी' में लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय बने थे शाहरुख

‘फौजी' की कहानी उन नौजवानों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश की सेवा करने का सपना लेकर मिलिट्री ट्रेनिंग में दाखिला लेते हैं. यहां उन्हें सिर्फ सैनिक बनने की ट्रेनिंग ही नहीं मिलती, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने का हुनर भी सीखना पड़ता है. इस सफर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. सीरियल में शाहरुख खान ने लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय का किरदार निभाया था. उनके अलावा राकेश शर्मा मेजर विक्रम ‘विक्की' राय, अमीना शेरवानी किरण कोचर और मंजुला अवतार कैप्टन मधु राठौड़ के किरदार में नजर आई थीं. इस शो को आज भी शाहरुख के शुरुआती करियर के सबसे अहम कामों में गिना जाता है.

टीवी से बॉलीवुड तक ऐसा रहा शाहरुख का सफर

शाहरुख खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी. ‘फौजी' के बाद वह ‘सर्कस' और ‘दूसरा केवल' जैसे टीवी शोज में भी नजर आए. हालांकि, असली पहचान उन्हें फिल्मों से मिली. साल 1992 में फिल्म ‘दीवाना' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद ‘बाजीगर', ‘डर', ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और ‘कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया.

गौरी से शादी और आने वाली फिल्में

शाहरुख खान की निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है. उन्होंने 1991 में गौरी खान से शादी की थी. दोनों की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. आज यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल है. वहीं, फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान के अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘किंग' को लेकर भी काफी चर्चा है. इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 28 साल पुराना सोनू निगम-जसपिंदर नरूला का गाना, जिसने प्रीति जिंटा-बॉबी देओल को दिलाई पहचान, हर शादी-फंक्शन में हुआ था सुपरहिट
 

Featured Video Of The Day
कुंडा में VVIP का जमावड़ा: बृजभूषण ने बाबा रामदेव को गोद में उठाया
Topics mentioned in this article
Shah Rukh Khan
Fauji
Doordarshan
Entertainmnet
TV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं