31 अगस्त को कजरी तीज का व्रत रखा जाने वाला है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कजरी तीज सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, हैप्पी मैरिड लाइफ और माता पार्वती और भोलेनाथ के आशीर्वाद के लिए मनाती हैं. वहीं इस बार अगस्त के आखिरी सोमवार को यह शुभ अवसर हैं, जिसकी तैयारियां महिलाओं ने करनी शुरू कर दी होंगी. मेहंदी से लेकर पूजा की तैयारियां तो आपने कर ली होंगी. लेकिन क्या आपने गानों का कलेक्शन तैयार कर लिया है, जिसमें टीवी सीरियल का पॉपुलर गाना आप कतई नहीं भूल सकते.
पिया के प्यार को दिखाता तीज का ये गाना
हम बात कर रहे हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के गाने प्यार मिल जाए पिया का प्यार मिल जाए, जिसे सुनते ही यह आपकी जुबां पर चढ़ जाता है और आप डांस करने को मजबूर हो जाते हैं. इस गाने को यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम पर खूब इस्तेमाल किया जाता है. वहीं सीरियल में भी इस गाने को शुभ अवसर पर खूब इस्तेमाल किया जाता है.
ये भी पढ़ें- मां यशोदा और कान्हा का प्यारा गाना, सास पर प्यार लुटाती 3 बहुएं, 27 साल पुराना गाने में दिखती संस्कारों की झलक
ये रिश्ता क्या कहलाता है में धूमधाम से सेलिब्रेट होता है तीज
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल 2009 से चल रहा है, जिसके 5,267 एपिसोड हो चुके हैं. वहीं यह अब तक चार पीढ़ी बदल चुकी है. लेकिन शो में तीज सेलिब्रेशन का धूमधाम से सेलिब्रेशन नहीं बदला. स्टार प्लस पर इस शो 17 साल हो गए हैं. वहीं जब भी तीज आती है मेहंदी से लेकर डांस के साथ साथ परम्पराओं की झलक भी देखने को मिलती है.
तीज पर खूब पॉपुलर हैं YRKKH के गाने
पिया का प्यार मिल जाए गाना तीज के समय पर खूब पॉपुलर है. इस गाने के अलावा कुछ और सॉन्ग भी हैं, जिनका इस्तेमाल पिछले 17 साल से ये रिश्ता क्या कहलाता है में हो रहा है. पहले अक्षरा नैतिक, फिर कार्तिक नायरा, अक्षरा-अभिमन्यु और अभिरा अरमान को दिखाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश पर बरसी हनुमान जी की कृपा, 23वें दिन ओपनिंग से 9150 % कमाए ज्यादा