Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कंफर्म ! गोकुलधाम में नहीं होगी दिशा वकानी की वापसी, नई दयाबेन के लिए शुरू हुए ऑडिशन

छोटे पर्दे की चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों के लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं. बीते कुछ दिनों में इस शो से कुछ चर्चित चेहरे अलग हुए हैं. उनमें से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी भी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
नई दिल्ली:

छोटे पर्दे की चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों के लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं. बीते कुछ दिनों में इस शो से कुछ चर्चित चेहरे अलग हुए हैं. उनमें से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी भी हैं. इस शो में दिशा दयाबेन का किरदार करती थीं. जो आज के समय में घर-घर में मशहूर है. बीते कुछ वक्त से तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने दयाबेन का किरदार गायब चल रहा है. 

ऐसे में इस तरह की खबरें थीं कि शो के अदंर फिर से दिशा वकानी की वापसी हो सकती है. लेकिन अब ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है. क्योंकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स ने दयाबेन के लिए नई एक्ट्रेस को लेने का फैसला किया. इसके लिए मेकर्स ने ऑडिशन भी शुरू कर दिए हैं. इस बात की जानकारी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है. 

उन्होंने शो से जुड़ी दयाबेना और जेठालाल की एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं. आपको बता दें कि हाल ही में एक बातचीत में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने दयाबेन को शो में वापस लाने के बारे में कहा था, 'हम सभी ने हाल के दिनों में मुश्किल समय का सामना किया है. 2020-21 हम सभी के लिए बहुत मुश्किल था. लेकिन अब जब चीजें बेहतर हो गई हैं, 2022 में हम दयाबेन को वापस लाने जा रहे हैं. जेठालाल और दया भाभी एकबार फिर से फैंस को एंटरटेन करेंगे. 

Advertisement

जब असित कुमार मोदी से पूछा गया कि क्या दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन का रोल करेंगी तो उन्होंने कहा, मुझे अभी तक नहीं पता कि दिशा वकानी दयाबेन के रूप में वापस आएंगी या नहीं. दिशा जी के साथ हमारे अभी भी बहुत अच्छे संबंध हैं, हम एक परिवार की तरह हैं. लेकिन फिलहाल वह अपने पर्सनल लाइफ में व्यस्त हैं. हम सभी की अपनी निजी जिंदगी होती है, इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं कहुंगा. लेकिन आप निश्चित रूप से निशा बेन से या दया बेन से मिलेंगे. हम एक टीम के रूप में वही मनोरंजन देने की पूरी कोशिश करेंगे जो हमने आपको पहले दिया था.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: बैलेट बॉक्स पर ममता से भिड़े सुभेंदु! |Exit Poll Results