बेटी की शादी में जमकर नाचे और गाए शैलेश लोढ़ा, नहीं पहुंचा तारक मेहता का एक भी एक्टर, लोग बोले- जेठालाल को तो बुला लेते

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने जेठालाल और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पूरी टीम की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी के वीडियोज वायरल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वर्षों तक तारक मेहता का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले शैलेश लोढ़ा इन दिनों अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी को लेकर चर्चा में हैं. स्वरा ने हाल ही में बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में आयोजित इस शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए. समारोह के दौरान शैलेश लोढ़ा का गाना गाते और डांस करते हुए वीडियो भी सामने आया. हालांकि, इन वीडियोज से ज्यादा चर्चा इस बात की होने लगी कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का कोई भी कलाकार इस शादी में नजर क्यों नहीं आया.

जेठालाल को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवाल

शादी के वायरल वीडियो पर फैंस ने सबसे ज्यादा जिस बात पर प्रतिक्रिया दी, वह थी शो के कलाकारों की गैरमौजूदगी. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए पूछा कि जेठालाल यानी दिलीप जोशी इस खास मौके पर क्यों नहीं दिखे. किसी ने लिखा, “दोस्ती की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन जेठालाल कहां हैं?” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि दिलीप जोशी को इस समारोह का हिस्सा होना चाहिए था. सिर्फ दिलीप जोशी ही नहीं, बल्कि शो से जुड़े किसी भी कलाकार की मौजूदगी तस्वीरों या वीडियोज में नजर नहीं आई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

शैलेश लोढ़ा ने क्यों छोड़ा था शो, और क्या करती हैं बेटी स्वरा?

शैलेश लोढ़ा करीब 14 वर्षों तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का अहम हिस्सा रहे. साल 2022 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया और बाद में उनकी जगह सचिन श्रॉफ को कास्ट किया गया. एक इंटरव्यू में शैलेश ने बताया था कि शो छोड़ने की वजह निर्माता असित मोदी के साथ हुए मतभेद थे. उनके मुताबिक, जब उन्हें दूसरे शो ‘गुड नाइट इंडिया' से जुड़ने का मौका मिला तो इस बात को लेकर उनसे अभद्र व्यवहार किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया.

वहीं, उनकी बेटी स्वरा लोढ़ा मनोरंजन जगत से दूर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. वह पेशे से लेखिका हैं और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं. स्वरा ने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर 54 Reasons Why Parents Suck! नाम की किताब भी लिखी है, जिसे युवाओं और अभिभावकों के रिश्तों पर आधारित माना जाता है. अब शादी की तस्वीरों के सामने आने के बाद स्वरा और शैलेश लोढ़ा दोनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस की शादी के 11वें दिन हो गई थी पति की मौत, 37 की उम्र में दो बार उजड़ा सुहाग, किशोर कुमार थे प्यार में पागल

Featured Video Of The Day
नीतीश कुमार अब बनेंगे डिप्टी PM? क्या बोली JDU, तेजस्वी यादव का भी बड़ा बयान
Topics mentioned in this article
Shailesh Lodha
Entertainment
TMKOC
TV